Posts

Showing posts from September, 2024

बिहार के रोहतास में नर्तकी की गोली मार हत्या

Jagran Prabhat: सासाराम में मुफस्सिल थाने के जमुहार के समीप सोमवार की रात अपराधियों ने  नर्तकी आरती कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वह सासाराम थाने के विश्रामपुर की रहने वाली थी। वह मूलतः डांसर थी। उसे किसी ने मोबाइल देने के लिए डेहरी बुलाया था। हत्या के बाद स्वजन ने पोस्ट ऑफिस चौराहे के पास सड़क जाम कर दिया। सासाराम के एसडीएम आशुतोष रंजन व एसडीपीओ दिलीप कुमार के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ।  स्वजन ने बताया कि सोमवार की शाम आरती को किसी ने मोबाइल देने के लिए डेहरी बुलाया था। रात 8:30 बजे सूचना मिली कि किसी ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। इलाज के लिए उसे सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित स्वजनों ने शव को पोस्ट ऑफिस चौराहा के पास रखकर सड़क जाम किया। सासाराम के एसडीएम आशुतोष रंजन व एसडीपीओ दिलीप कुमार के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ। डीएसपी दिलीप रंजन ने बताया कि आरती का उसके पति से विवाद चल रहा था। पति उसे मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद यह घटना घटी है। घटना के बाद से पति फरार है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। 

नवादा के कृष्णा नगर को तारणहार "कृष्णा" का इंतजार

Image
 कृष्णानगर का दौरा कर प्रेस को जानकारी देते  बहुजन समाज पार्टी के कें द्रीय राज्य प्रभारी रामजी गौतम  Jagran Prabhat : नवादा जिला मुख्यालय से सटे दलित बस्ती कृष्णानगर को आसपास के दबंगों ने 18 सितंबर को जलाकर राख कर दिया। जिला प्रशासन की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। ऐसे में ग्रामीण "कृष्णा" रूपी किसी तारणहार के इंतजार में हैं। केंद्रीय राज्य प्रभारी रामजी गौतम के नेतृत्व में दिल्ली व पटना से  आई बहुजन समाज पार्टी की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।  रामजी गौतम ने राज्य सरकार व विरोधी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आए दिन दलितों की हत्या, बहन-बेटियों के साथ बालात्कार व भूमाफिया का अत्याचार इस कदर बढ़ गया है मानों बिहार में लोकतंत्र नहीं जंगलराज कायम है। उन्होंने पीड़ितों को आवास, शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा व समुचित पेयजल के अलावा जीविकोपार्जन के साधन मुहैया कराने का भरोसा दिलाया है। इसके लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ी जाएगी। जले घर  ज्ञातव्य हो कि सरकारी जमीन पर कृष्णानगर में बड़ी संख्या में दलित दशकों से रहते आ रहे हैं। इस जमीन पर आसपास के दबंगों की निगाह...