Posts

Showing posts from February, 2025

मध्य प्रदेश : पुलिस ने मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली समेत चार को मार गिराया

Image
Jagran Prabhat : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बुधवार (19 फरवरी) को पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन महिला सहित चार नक्सली मारे गए। मुठभेड़ मे कुछ नक्सली घायल हुए हैं, जो घने जंगल का फायदा उठा कर भाग गए। जानकारी के अनुसार  मुठभेड़ सुबह में गढ़ी थाना क्षेत्र के सुपखर वन रेंज में रोंडा वन शिविर के पास हुई।  पुलिस ने एक इंसास राइफल, एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर) और एक .303 राइफल के अलावा अन्य सामान बरामद किया है। नक्सलियों की तलाश के लिए सीआरपीएफ, कोबरा और जिला बल सहित 12 से अधिक टीमों द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बालाघाट की सीमा महाराष्ट्र के गोंदिया जिले और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, खैरागढ़ और कवर्धा से लगती है।  मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बालाघाट में मिली सफलता के लिए मध्य प्रदेश पुलिस को बधाई दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर ने बताया कि राज्य पुलिस की नक्सल विरोधी हॉक फोर्स और स्थानीय पुलिस टीमों ने छत्तीसगढ़ सीमा के पास जंगली इलाके में हुए ऑपरेशन म...

वैश्य समाज की महिला रेखा गुप्ता दिल्ली की बनेगी मुख्यमंत्री

Image
               भाजपा के नेताओं के साथ रेखा गुप्ता Jagran Prabhat : दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बनेगी। गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। वह शालीमार बाग से भाजपा की विधायक है।   पंत मार्ग स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया। बुधवार की देर शाम रेखा गुप्ता दिल्ली में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजनिवास पहुंचीं। यहां उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया।  दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सत्ता में लौटी है। भाजपा ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री चुनकर सामाजिक और राजनीति को मजबूती दी है। महिलाओं से मिल रहे देशव्यापी समर्थन को देखते हुए भाजपा ने यह कदम उठाया है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेखा गुप्ता को दिल्ली की कमान सौंपकर भाजपा ने एक साथ कई निशाने साधे हैं। भाजपा ने अपने फैसले से वैश्य समुदाय को संदेश दिया है पिछड़ा वर्ग की राजनीति में उनका पार्टी में अहम...

बिहार : डुमरिया में पहले भाभी के सामने रोया, फिर चाकू से गला रेतकर मार डाला

Image
Jagran Prabhat : गया से 80 किलोमीटर दूर डुमरिया प्रखंड के भदवर थाना अंतर्गत नन्दई गांव में मंगलवार (18 फरवरी) को देवर ने भाभी की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मगध मेडिकल गया भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इमामगंज के डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि रंजीत पासवान की पत्नी सविता देवी (29) की हत्या करने का आरोप ममेरा देवर अनुज कुमार (22) पर लगाया गया है। हत्या करने के बाद अनुज फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। महिला की हत्या चाकू से गला रेतकर की गई है। उसने हत्या क्यों की। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएंगा।  सविता देवी की सास बिगवा देवी ने बताया कि घटना के समय पतोहू घर में अकेले थी। वह मध्य विद्यालय नन्दई में थी। वह स्कूल में रसोइया का काम करती है। उनके पति मक्खन पासवान दूसरे गांव में गन्ने की पेराई करने गए हुए थे। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। सविता का पति रंजीत कुमार प्रयागराज गया हुआ है। वह पेशे से ड्राइवर है। मैगरा के लोगों को महाकुम्भ में स्नान कराने ले गया है। बताया कि दोपहर में जब वह घर पहुंची तो सविता का ममेरा देवर अन...

हादसे के बाद रोज की तरह नई दिल्ली स्टेशन पर फिर उमड़ी प्रयागराज जाने वालों की भीड़

Image
Jagran Prabhat : नई दिल्ली स्टेशन के 14 और 15 नंबर प्लेटफार्म पर मची भगदड़ में शनिवार की रात 18 लोगों की जान चली गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। मरने वालों में बिहार के भी 10 लोग हैं। लेकिन, रविवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 14, 15 व 16 प्लेटफार्म पर फिर वैसे ही ट्रेनों में जाने के लिए मारामारी रही। ऐसा लग रहा था कि यहां कुछ हुआ ही नहीं है। प्रयागराज को जाने वाली हर ट्रेन में जगह पाने को लेकर मारामारी थी। एसी और स्लीपर क्लास की बोगियों की हालत जनरल से भी बदतर थी। जनरल और स्लीपर क्लास में तो लोग खिड़कियों से घुसने की कोशिश में लगे रहे। बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सभी सिर पर सामान लिए इसी जद्दोजहद में थे। रेलवे प्रशासन व रेलवे पुलिस की भीड़ प्रबंधन की हर व्यवस्था इस अगाध श्रद्धा के आगे नतमस्तक नजर आ रही थी। प्लेटफार्मों पर लोगों को नियंत्रित करने के लिए रस्सियों का सहारा लिया गया था। लोगों को सचेत किया जा रहा था। अधिक संख्या में रेलवे पुलिस के जवान तैनात थे। स्टेशन पर प्रवेश करते लोगों को बांस, बल्लियों के सहारे कतारबद्ध किया गया था, लेकिन यह व्यवस्था प्लेटफार्म पर धराशायी हो जा रही थी। बात चा...

नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ में मारे गए बिहार के 10 लोगों के परिजनों को सरकार देगी दो-दो लाख रुपये

Image
Jgran Prabhat : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात भगदड़ में मारे गए 18 लोगों में बिहार के 10 लोगों शामिल हैं। प्रयागराज जाने वाली ट्रेन का अचानक प्लेटफार्म बदल दिए जाने से भगदड़ मची थी। भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को रेल प्रशासन 10-10 लाख और घायलों को 2.50 लाख रुपये देगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सीएम राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।  नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मरने वाले समस्तीपुर-नवादा के दो-दो, बक्सर, सारण, पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली और मोतिहारी के एक-एक लोग हैं। बक्सर की आहा देवी (79), सारण की पूनम देवी (40),  पूर्णिया की ललिता देवी (35), मुज्जफरपुर की सुरुचि (11), समस्तीपुर की कृष्णा देवी (40) व विजय शाह (15), वैशाली के नीरज (12), नवादा की पूजा कुमारी (8) व शांति देवी(40) और एक मोतीहारी का है। भगदड़ की सूचना मिलते ही बिहार सरकार सक्रिय हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को मृतकों के परिजनों से समन्वय कायम करने को कहा है।

बिहार : दुष्कर्म के आरोप में गया के मुख्यालय डीएसपी सोमेश मिश्रा ने किया आत्मसमर्पण, भेजा गया जेल

Image
Jagran Prabhat : भागलपुर व्यवहार न्यायालय के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश लवकुश कुमार की अदालत ने दुष्कर्म कांड के आरोपित गया में तैनात मुख्यालय डीएसपी सोमेश कुमार मिश्रा को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। वह न्यायालय में कई तिथियों से उपस्थित नहीं हो रहे थे। उनका बेल बांड रद कर उनके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था।  मामले में सूचक की तरफ से वरीय अधिवक्ता अभयकांत झा ने कोर्ट में उक्त डीएसपी के प्रभाव की जानकारी देते हुए डीजीपी के संज्ञान में मामला लाया था। पुलिस विभाग जब सख्त हुआ तो मंगलवार को डीएसपी सोमेश ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट में आरोपित की तरफ से दलील दी कि वह गया में डीएसपी हैं। पितृपक्ष मेले में ड्यूटी रहने के कारण कोर्ट में उपस्थित नहीं हो पा रहे थे। लेकिन न्यायाधीश ने कहा कि न्यायालय का मूल्यवान समय कई तिथियों में बर्बाद हो रहा था। न्यायाधीश ने सूचक की तरफ से वरीय अधिवक्ता अभयकांत झा, बचाव पक्ष की तरफ से उपस्थित अधिवक्ता अजय सिन्हा की दलीलें सुनने के बाद डीएसपी को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया। इस केस में आरोप गठन की कवायद 17 फरवरी 2025 को...

बिहार : अब प्रत्येक विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी के होंगे जिला प्रभारी

Image
Jagran Prabhat : गया जिला बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में रविवार (9 फरवरी) को जिला कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनंत कुमार ने की। प्रदेश स्तरीय बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश पर चर्चा की गई। नगर विधानसभा कमेटी का गठन करने का भी निर्णय लिया गया।  जिलाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि अब प्रत्येक विधानसभा में एक जिला प्रभारी होंगे। त्वरित कार्रवाई करते हुए शेष छह जिला प्रभारी मनोनीत करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला प्रभारी डा. सुनिल कुमार, जिला महासचिव अभय कुमार चौधरी, जिला सचिव सुरेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष बबलू दास, बेलागंज विधानसभा प्रभारी ई. रितू राज गौतम, टिकारी विधानसभा प्रभारी उदय पासवान सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। 

बिहार : गया के आमस में सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Image
अस्पताल में लगी लोगों की भीड़। हाई स्कूल के पास जीटी रोड दक्षिणी लेन पर बाइक और स्कूटी में हुई टक्कर  शेरघाटी थाने के थमन बिगहा गांव के रहने वाले थे निवास सिंह बाइक से बेटी और साली के साथ जा रहे औरंगाबाद जिले के नवीनगर  Jagran Prabhat : गया जिले के आमस में हाई स्कूल के पास जीटी रोड पर मंगलवार (11 फरवरी) को बाइक और स्कूटी में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई और स्कूटी सवार सहित दो लोग घायल हैं। दोनों का इलाज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल गया चल रहा है। दोनों की स्थित गंभीर है।  आमस में जीटी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक और स्कूटी। जानकारी के अनुसार, शेरघाटी थाने के थमन बीघा गांव के निवास सिंह (40) पिता रविंद्र सिंह अपनी बेटी साक्षी कुमारी (10) और साली छोटी के साथ बाइक से शेरघाटी से औरंगाबाद जिले के नवीनगर अपनी ससुराल जा रहे थे। आमस में जीटी रोड पर हाई स्कूल के पास एक स्कूटी सवार रॉग साइड से आ गया। तेज रफ्तार रहने के कारण बाइक और स्कूटी में जोदार टक्कर हो गई। सिमरी के रहने वाला स्कूटी सवार बबलू रांग साइड से आमस बाजार की ओर जा रहा था। बाइक और स्कूटी की ट...