Posts

Showing posts from January, 2026

रूस ने जेलेंस्की को बुलाया मास्को, करेंगे शांति वार्ता

Image
Jagran Prabhat : रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी, 2022 को युद्ध शुरू हुआ था। अब चौथे वर्ष में प्रवेश कर चुका है। युद्ध ने लाखों लोगों की जान ले ली। कई शहर मलबे में तब्दील हो गए हैं। युद्ध बंद हो। इसके लिए प्रयास जारी हैं। रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को शांति वार्ता के लिए मास्को आने का निमंत्रण दिया है। क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि अगर जेलेंस्की मास्को आते हैं तो उनकी सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी। मास्को और कीव एक-दूसरे के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले बंद करने पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों ने युद्ध में मारे गए सैनिकों का आदान-प्रदान किया है। निमंत्रण पर मास्को को अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। रूसी और यूक्रेनी वार्ता प्रतिनिधिमंडलों के बीच अबू धाबी में वार्ता का नया दौर रविवार को निर्धारित है। इस बीच, चेचन्या में क्रेमलिन समर्थित नेता रमजान कादिरोव ने शांति के बजाय युद्ध को तेज करने का आह्वान किया। उनकी टिप्पणी कट्टरपंथियों के इस विश्वास को दर्शाती हैं कि मास्को जीत रहा है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेनाओं ने यूक्रेन के सूमी क्ष...