Posts

बिहार के दरभंगा में स्मार्ट मीटर लगाने से किया मना तो काट दी गई गांव की बिजली

Image
Jagran Prabhat : बिहार के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की चोरी रोकने के लिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को दरभंगा जिले के मिल्ली चक गांव में विद्युत विभाग के कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगाने गए थे, लेकिन गांव वालों ने अधिक बिल आने का आरोप लगाते हुए स्मार्ट मीटर लगवाने से मना कर दिया। कर्मचारियों के समझाने के बावजूद गांव वाले नहीं माने और स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करते रहे। इससे नाराज कर्मचारियों ने पूरे गांव की बिजली काट दी। बिजली काटे जाने से ग्रामीण भड़क गए और बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए सड़क पर उतरकर हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने से अधिक बिल आता है और मीटर जल्दी खराब भी हो जाता है। पूराने मीटर को हटाकर नए मीटर लगाने विद्युत विभाग के कर्मचारी आए थे। विरोध करने पर पूरे गांव की बिजली काट दी। विद्युत कार्यपालक अभियंता कुंदन कुमार ने बताया कि पूरे गांव की बिजली नहीं काटी गई है। एक फेज में गड़बड़ी के कारण लाइट कट गई थी। जानकारी के अनुसार,  बिहार में  मार्च 2025 तक 23 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का लक्ष्य है। बिहार स्टे...

New Laws: नए कानून के तहत केस दर्ज होने पर तीन साल के अंदर मिलेगा न्याय

Image
   Jagran Prabhat: नए आपराधिक कानूनों के लागू होने के बाद उच्चतम न्यायालय के स्तर तक सभी मामलों में केस दर्ज होने के तीन साल के अंदर न्याय मिलेगा। भविष्य में अपराधों में कमी आएगी और नए कानूनों के तहत 90 प्रतिशत मामलों में दोषसिद्धि होगी। उक्त बातें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कही।  भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) 2023 सोमवार से पूरे देश में प्रभावी हो गए। इन तीनों कानून ने ब्रिटिश कालीन कानूनों भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह ली है।  तीनों आपराधिक कानूनों के लागू होने से भारत में दुनिया में सबसे आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित होगी। नए कानून, आधुनिक न्याय प्रणाली को स्थापित करते हैं जिनमें 'जीरो एफआईआर', पुलिस शिकायतों का आनलाइन पंजीकरण, एसएमएस जैसे इलेक्ट्रॉनिक तरीकों से समन और सभी जघन्य अपराधों के लिए अपराध स्थलों की अनिवार्य वीडियोग्राफी जैसे प्रावधान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नए कानून के तहत पहला म...

औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय ने पुत्री की हत्या करने वाले पिता और दादा को सुनाया आजीवन कारावास

Image
 Jagran Prabhat : बिहार के औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में गुरुवार को एडीजे-3 सुनील कुमार सिंह ने मदनपुर थाना कांड संख्या 216/22 की। सुनवाई करते हुए पुत्री की हत्या करने वाले पिता और उसके दादा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मदनपुर थाना क्षेत्र के मंझार गांव में प्रेम प्रसंग में हत्या कर दी गई थी।  अदालत ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव की मृतका के पिता राजा राम और उसके दादा कैलाश राम को भादंवि धारा 302/34 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर एक साल का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। भादंवि धारा 201/34 में चार साल की सजा और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना नहीं देने पर छह महीने का अतिरिक्त कारावास होगा। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। इस संबंध में अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि मदनपुर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने 7 मई 2022 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में मृतका की मां कांति देवी ने बताया है कि उनकी पुत्री का प्रेम प्रसंग रिश्तेदारी में ही युवक के साथ चल रहा था। इसी बात से नाराज होकर ...

दुनिया के लिए शिक्षा और ज्ञान का केंद्र बनेगा भारत : मोदी

Image
  उद्घाटन करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  Jagran Prabhat : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार के राजगीर में 455 एकड़ में 1,749 करोड़ से नवनिर्मित नालंदा यूनिवर्सिट के नए परिसर का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्राचीन नालंदा  यूनिवर्सिटकी गौवरशाली भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के लिए शिक्षा और ज्ञान का केंद्र बनेगा। भारत को फिर से दुनिया के सबसे प्रमुख ज्ञान केंद्र के रूप में पहचाना मिलेगी। भारतीय छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए देश में ही सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान मिल रहे हैं। इससे मध्यम वर्ग के पैसे भी बच रहे हैं। यह तो बस एक शुरुआत है। अभी तो नालंदा यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों को विश्व के कोने-कोने तक जाना है। मोदी ने कहा कि 10 साल में शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में परिवर्तन हुए हैं। क्यूएस रैंकिंग में भारतीय शैक्षणिक संस्थानों की संख्या नौ से बढ़कर 46 और टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग में 13 से बढ़कर 100 हो गया है। भारत में 10 वर्षों के दौरान हर हफ्ते एक विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।  यूनिवर्सिटी का प्रवेश द्वार ...