Posts

गया में लैंड माइन बिछाकर सुरक्षाकर्मियों के कदम रोकने वाले नक्सलियों के मंसूबे नाकाम

Image
Jagran Prabhat : बिहाए के गया में मांगलवार 7 जानवरी की देर रात को लैंड माइन बिछाकर सुरक्षाकर्मियों के कदम रोकने के मंसूबे को पुलिस ने नाकाम कर दिया।   गया से 70 किमी दूर डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा इलाके के तारचुआं जंगल में नक्सलियों की एक गूफा से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में बारूदी सुरंग बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को जब्त किया है। इस इलाके में सुरक्षा बलों से मुकाबले के लिए नक्सली अक्सर रास्तों पर लैंड माइन लगाकर उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते रहे हैं।  गया के एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि जिला पुलिस के साथ सीआरपीएफ और एसएसबी के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की। छकरबंधा थाना क्षेत्र के तारचुआं जंगल की एक पहाड़ी गूफा से पुलिस को भारी मात्रा में गैस सिलेंडर, प्रेशर कूकर, स्टील कंटेनर, इलेक्ट्रिक एक्सप्लोडर, कड़ाही, विभिन्न प्रकार की बैट्रियां, टिफिन बॉक्स, हथौड़ी, फोविक्विक, फेविकॉल, अल्युमीनियम तार, प्लास्टर ऑफ पैरिस, धागा, प्लास्टिक सीरिंज, हमाम दस्ता, सलाइ रींच, आइरन पाइप, हेक्सा ब्लेड, रेती, बोल्ट कटर, लकड़ी कटर आदि सामान मिले हैं। उन उपकरणों का ...

बिहार के गया में जिंदा जला बाइक सवार युवक

Image
गया-डोभी रोड में मिलिट्री कैंट के पांच नबंर गेट के पास मंगलवार की शाम हुई घटना  Jagran Prabhat:  गया-डोभी रोड पर मिलिट्री कैंट के पांच नबंर गेट के पास मंगलवार की शाम 7 जनवरी को एंबुलेंस और बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर होते ही एंबुलेंस और बाइक में आग लग गई। बाइक सवार आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया। आ गया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस चालक की जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद एंबुलेंस में मौजूद ऑक्सीजन सिलेंडर लीक हो गया, जिससे आग लग गई। इसके तुरंत बाद बाइक की पेट्रोल टंकी में धमाका हुआ और आग विकराल रूप ले लिया।जिंदा जला युवक अंकित कुमार (32),  पिता अनिल प्रसाद गया शहर के छोटी नवादा गांधी मोड़ का रहने वाला था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और एंबुलेंस पूरी तरह जल गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े, आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बुझाने में नाकाम रहे। जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस बेलागंज के शनि कुमार की थी। मंगलवार की रात 8 बजे एक निजी अस्पताल से मरीजों लेकर पटना जाना था। वह गया शहर से ...

प्राइवेट स्कूलों में नामांकन के लिए ज्ञानदीप पोर्टल पर शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

Image
25 जनवरी तक कराना होगा रजिस्ट्रेशन 30 दिसंबर से 10 फरवरी तक छात्रों का होगा सत्यापन 18 फरवरी से चयतिन छात्र जाने लगेंगे  विद्यालय  Jagran Prabhat : बिहार सरकार ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले 25% गरीब बच्चों को अच्छे स्कूलों में निशुल्क एडमिशन का प्रावधान बनाया है। इसके लिए  सरकार ने  ज्ञानदीप पोर्टल बनाया है। बच्चों के नामांकन के लिए पहले इस पोर्टल पर रिजस्ट्रेशन करना होगा। आरटीई के तहत नामांकन प्रक्रिया की शिक्षा विभाग निगरानी करेगा। शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत सत्र 2025-26 में निजी विद्यालयों में नामांकन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन गुरुवार (26 दिसंबर) से शिक्षा विभाग के ऑनलाइन पोर्टल ज्ञानदीप पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया । 26 दिसंबर से 25 जनवरी तक छात्रों का पंजीकरण होगा। 30 दिसंबर से 10 फरवरी तक पंजीकृत छात्रों का सत्यापन होगा। सत्यापन के बाद 15 फरवरी को सत्यापित छात्रों का ऑनलाइन स्कूल आवंटन हो जाएंगे। इन सभी बच्चों का विभागीय प्रक्रिया व लॉटरी निकलने के बाद स्कूल आवंटन होंगे। लॉटरी के जरिए स्कूल आवंटित होंगे। 16 फरवरी से चयतिन...

बिहार : एसएसपी ने विष्णुपद थाने के एएसआई को रिश्वत लेने के आरोप में किया निलंबित

Image
Jagran Prabhat :  गया के विष्णुपद थाने में तैनात एएसआई को एसएसपी आशीष भारती ने गुरुवार (26 दिसंबर) को निलंबित कर दिया। एएसआई गुलशन कुमार पर जब्त कार छोड़ने के आरोप में रिश्वत लेने की शिकायत एसएसपी से की गई थी। एसएसपी ने एएसआई से स्पष्टीकरण भी मांगा है। इस मामले की सचाई जानने के लिए सिटी एसपी प्रेरणा कुमार और नगर पुलिस उपाधयक्ष पीएन साहू को जांच का जिम्मा दिया गया था। दोनों अधिकारियों ने जांच में आरोप को सही पाया। जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद एसएसएपी ने तत्काल प्रभाव से एएसआई को निलंबित कर दिया। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि दो दिसंबर को विष्णुपद थाना क्षेत्र में प्रेमनाथ की कार को खटकाचक के पास एएसआई गुलशन कुमार ने जब्त किया। ड्राइवर नशे की हालत में था। कार के मालिक को फोन कर बुलाया गया और कार छोड़ने के एवज में रिश्वत लिया गया। रिश्वत लेने की शिकाय की जांच कराने पर मामला सच पाया गया।

बिहार : गया के युवक से साइबर अपराधियों ने ठगे 11.92 लाख रुपये

Image
Jgran Prabhat : बिहार में साइबर क्राइम पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। हर दिन लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं। थाने में शिकाय करने के बावजूद अपराधियों पर नकेल कसने में पुलिस विफल हो रही है। शिकायत करने के बाद खानापूर्ति कर पुलिस चैन की वंशी बजाने लगी है और अपराशी ठगी करने में मस्त रहते हैं। बिहार के गया में गुरुवार को एक युवक से 11 लाख 92 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। युवक विष्णुपद थाने के पंतनगर कॉलोनी का रहने वाला राहुल कुमार है। राहुल के बयान पर साइबर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। राहुल ने आवेदन में कहा है कि एसएमसी वीआइपी नाम के एक व्हाटसअप ग्रुप से उसे जोड़ा गया। उस ग्रुप में 100 से अधिक लोग हैं। इस ग्रुप में स्टॉक से संबंधित पोस्ट आते हैं। इस ग्रुप के एडमिन के मार्गदर्शन में स्टॉक की खरीदारी करता था और दूसरे दिन स्कीन शॉट पोस्ट करता कि उन्होंने अनुशंसित स्टॉक बेच दिया है और पांच से 10 प्रतिशत लाभ कमाया है। उन लोगों के झांसे में आकर पिता के नाम से बैंक में रही एफडी को तोड़वाकर 11 लाख 92 हजार रुपये की स्टॉक खरीद लिया। इसके बाद राहुल को पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है। राहुल के ब...

गृह मंत्री अमित शाह माफी मांगे नहीं तो इस्तीफा दे : बसपा

Image
Jagran Prabhat : गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर को अपमान किया है। इससे देश के लोग आहत हैं। अमित शाह देश के लोगों से माफी मांगे और इस्तीफा दे। उक्त बातें बसपा के नेताओं ने गया में मंगलवार (24 दिसंबर) को कही। बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आह्वान पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पार्टी के प्रदेश महासचिव दिलीप कुमार और जिलाध्यक्ष डॉ शिव बच्चन के नेतृत्व में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में जिला इकाई और 10 विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। नेताओं ने कहा कि बाबा साहब का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा। गृह मंत्री ने बाबा साबह का अपमान पर हिंदुस्तानियों को अपमान किया है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ता व विभिन्न संगठनों के लोग गांधी मैदान के सात नंबर गेट स्थित धरना दिया। वहां से गगन भेदी नारेबाजी के बीच हाथों में बाबा साहब व मायावती फोटो लेकर बड़ी संख्या में दलित, मुस्लिम व पिछड़ा वर्ग के लोग बाबा साहब अमर रहे, बच्चा-बच्चा भीम का- बसपा की टीम का, अमित शाह मुर्दाबाद, नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाते हु...

औरंगाबाद : पूजा हत्याकांड का एक आरोपित मध्यप्रदेश के इटारसी से गिरफ्तार

Image
औरंगाबाद में प्रदर्शन करते बसपा के नेता और कार्यकर्ता।  बसपा के नेताओं के दवाब में पुलिस ने की कार्रवाई   दूसरे आरोपित की पुलिस कर ही तलाश  बसपा नेता और कार्यकर्ता 27 को करेंगे डीएम का घेराव   Jagran Prabhat : औरंगाबाद जिले के माली थाना क्षेत्र के खंभा गांव में 9 दिसंबर को घर में घुसकर दलित लड़की पूजा के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने का एक आरोपित विपुल कुमार सिंह को पुलिस ने मध्यप्रदेश के इटारसी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरे आरोपित दिपू कुमार सिंह की पुलिस तलाश कर रही है। सदर एसडीपीओ संजय पाण्डेय ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए आरोपित विपुल मध्यप्रदेश के इटारसी भाग गया था। वहां से औरंगाबाद की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।  बता दें कि बहुजन समाज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार (20 दिसंबर) को औरंगाबाद जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया था। केंद्रीय बिहार प्रभारी अधिवक्ता सुरेश राव, अधिवक्ता एनपी अहिरवार, बिहार प्रदेश प्रभारी अनिल चौधरी, प्रदेश महासचिव दिलीप कुमार, कुणाल किशोर, ब्यास मुनि दास, गया जिला प्रभारी अनंत कुमार, पूर...