google-site-verification: googlec54213cf79dac358.html google-site-verification: googlec54213cf79dac358.html google-site-verification: googlec54213cf79dac358.html Jamui Case: तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर कसा तंज, लिखा- 'मुस्लिम और यादव एंगल ढूंढो', किस रंग का गमछा लपेटा हुआ था?

Jamui Case: तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर कसा तंज, लिखा- 'मुस्लिम और यादव एंगल ढूंढो', किस रंग का गमछा लपेटा हुआ था?

जागरण प्रभात। बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की और उसके साथी के साथ कथित बदसलूकी के मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।
तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारी के बीच बातचीत के रूप में एक व्यंग्यात्मक और काल्पनिक संवाद लिखा। इसमें उन्होंने जातीय राजनीति, आरोपी की पहचान और पुलिस पर कथित राजनीतिक दबाव को लेकर सरकार पर तंज कसा।
तेजस्वी यादव ने लिखा:
बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की और उसके साथी के साथ कथित बदसलूकी के मामले में राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ‎जमुई कांड के वक्त जातीय सम्मेलन कर रहे सम्राट चौधरी ने रात में पुलिस अधिकारी को फ़ोन घुमाकर पूछा
‎CM: लड़की छेड़ने वाले ने किस रंग का गमछा लपेटा हुआ था?
‎पुलिस- सर…..भगवा! एकदम आप जैसा
‎CM:- फिर तो वह भगवा बलात्कारी ना हुआ। मतलब विचार से तो सात्विक और मोदी समर्थक ही होगा ना जी?? अच्छा…ध्यान से देखिए उस भगवा गमछे में कहीं राई भर भी हरा रंग है?
‎पुलिस:- नहीं हुज़ूर, हमारे IO ने तो आपकी फर्जी AI को दर्जी बनाकर पूछ लिया, कहीं हरा नहीं है। AI कह रहा है कि इन आरोपियों की उम्र में बोरिंग रोड पर आपका CM भी यही काम करता था।
‎CM:- बकवास बंद करो, जल्दी से आरोपियीं की जाति बताओ?
‎पुलिस:- सर, ये सब इधर के ही समर्थक है।
‎CM:- कुछ करो, मुस्लिम और यादव एंगल ढूंढो, कैसे भी।
‎पुलिस:- सर मुश्किल है
‎CM:- सस्पेंड कर देंगे तुमको, जो बोला वो करो! किसी दारू और मर्डर केस के आरोपी को इस केस में फँसा दो लेकिन कछु करो यार….
‎पुलिस:- सर, हम तो आपसे ज्यादे ही व्याकुल है।
‎CM:- ज़्यादा होशियार बनते है, जल्दी करो!
‎दांत पीसते हुए, मोदी जी अब चुनाव में कहाँ से ,'मारब सिक्सर की छहो गोली छाती में रे, पॉवर होला ई ख़ाली…जाति में रे...' गाना टेलीप्रॉम्प्टर पर गायेंगे?
‎बुदबुदाते हुए, ये हरा गमछा और AI वाला डायलॉग हमको कौन अधिकारी रटवाया था रे….दीपक? जरा पता करो…
जमुई मामले के बाद तेजस्वी का सरकार पर हमला
जमुई की घटना सामने आने के बाद तेजस्वी यादव लगातार बिहार सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने इससे पहले भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेने और इस्तीफा देने की मांग की थी। तेजस्वी यादव के ताजा पोस्ट में इस्तेमाल किया गया संवाद व्यंग्यात्मक और काल्पनिक है। इसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और किसी पुलिस अधिकारी के बीच हुई वास्तविक बातचीत के रूप में प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है।
जमुई मामले में पुलिस की कार्रवाई
जमुई में 19 सितंबर की घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार शुरुआती कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले की जांच आगे जारी है और पुलिस आरोपियों की भूमिका तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
वायरल वीडियो को लेकर भी कार्रवाई
घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने वीडियो को शेयर करने वाले लोगों और सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच शुरू की है। नाबालिग से संबंधित संवेदनशील वीडियो या उसकी पहचान सार्वजनिक करना गंभीर कानूनी विषय है। इसलिए इस खबर में नाबालिग पीड़िता की पहचान, तस्वीर अथवा वायरल वीडियो का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
राजनीतिक बयानबाजी तेज
जमुई मामले को लेकर बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है। तेजस्वी यादव जहां इसे कानून-व्यवस्था और सरकार की जवाबदेही से जोड़ रहे हैं, वहीं पुलिस स्तर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अब मामले में पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया से सामने आने वाले तथ्यों पर नजर रहेगी।

Post a Comment

0 Comments