बिहार में फसलों का होगा डिजिटल सर्वे

 


Jagran Prabhat:बिहार के सभी जिलों में डिजिटल फसल सर्वे किया जाएगा। 28 हजार गांवों में खरीफ फसलों के डिजिटल सर्वे करने कृषि विभाग की टीम जाएगी। एक करोड़ 70 लाख भूखंड में सर्वे करने की योजना है। 

 कृषि विभाग को राज्य के 28 हजार गांवों का जियो रेफरेंस मैप मिल गया है। कृषि विभाग ने अन्य गांवों के जियो रेफरेंस मैप भी मांगा है। बिहार में 45 हजार से अधिक राजस्व गांव हैं। शेष गांवों का जियो रेफरेंस मैप मिलते ही वहां भी सर्वे कराया जाएगा। गांवों के खेतों में कौन सी फसल लगी है। इसकी जियो टैगिंग करेंगे। फसल विवरण के साथ खेतों के फोटो पोर्टल पर अपलोड करेंगे। बिहार में धान, मक्का, अरहर की खेती होती है। डिजिटल फसल सर्वे से पता चलेगा कि किसान किस-किस फसल की खेती कर रहे हैं। इससे सरकार के पास किसानों की जमीन और फसल के वैज्ञानिक डाटा उपलब्ध हो जाएगा।इससे जिलेवार बीज और खाद आवंटन में मदद मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments