google-site-verification: googlec54213cf79dac358.html google-site-verification: googlec54213cf79dac358.html google-site-verification: googlec54213cf79dac358.html बिहार : गया में पांच दिन से लापता युवक का शव फल्गु नदी से बरामद, शंभू कुमार की मौत से परिवार में मातम

बिहार : गया में पांच दिन से लापता युवक का शव फल्गु नदी से बरामद, शंभू कुमार की मौत से परिवार में मातम

Jagran Prabhat:बिहार के गया जिले में पांच दिन से लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार को कोतवाली थाना पुलिस ने किरानी घाट के समीप फल्गु नदी से एक युवक का शव बरामद किया। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस ने शव की पहचान नई गोदाम, पहसी बेलदारी टोला निवासी शंभू कुमार के रूप में की है। पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

10 जुलाई से था लापता

परिजनों के अनुसार शंभू कुमार 10 जुलाई को घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो उसकी मां ने 12 जुलाई को कोतवाली थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत में परिजनों ने बताया था कि शंभू कुमार मानसिक रूप से कमजोर था, जिससे उसकी सुरक्षा को लेकर परिवार लगातार चिंतित था।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि शव मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments