google-site-verification: googlec54213cf79dac358.html google-site-verification: googlec54213cf79dac358.html google-site-verification: googlec54213cf79dac358.html Patna University Admission 2026: पीयू में पीजी नामांकन के आवेदन अब 20 जुलाई तक, 24 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

Patna University Admission 2026: पीयू में पीजी नामांकन के आवेदन अब 20 जुलाई तक, 24 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

Jagran Prabhat: पटना विश्वविद्यालय (पीयू) ने स्नातकोत्तर (पीजी) नियमित और विभिन्न स्व वित्तपोषित पाठ्यक्रमों में नामांकन के इच्छुक विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई 2026 कर दी है। पहले पीजी नियमित पाठ्यक्रम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई और स्व-वित्तपोषित कार्यक्रमों के लिए 10 जुलाई निर्धारित थी। विश्वविद्यालय के अनुसार, विस्तारित तिथि का उद्देश्य उन अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अवसर देना है जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर सके।

24 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

पीजी नियमित पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए पहली मेरिट लिस्ट 24 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 27 से 30 जुलाई के बीच संबंधित विभागों में होगा, जबकि 31 जुलाई को इंडक्शन मीट आयोजित की जाएगी। इसके बाद रिक्त सीटों के लिए 3 और 4 अगस्त को स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

13 विषयों में प्रवेश परीक्षा से होगा एडमिशन

पटना विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि स्नातकोत्तर के 13 विषयों में प्रवेश केवल प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। इन विषयों की प्रवेश परीक्षाएं 27 से 29 जुलाई के बीच आयोजित होंगी। परीक्षा परिणाम के बाद चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 5 से 8 अगस्त तक कराया जाएगा।

स्नातक नियमित पाठ्यक्रम की तीसरी मेरिट लिस्ट 14 जुलाई को

सत्र 2026-30 के स्नातक नियमित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट 14 जुलाई को जारी होगी। इस सूची के आधार पर 15 से 17 जुलाई तक संबंधित कॉलेजों में नामांकन होगा। जिन अभ्यर्थियों का चयन मेरिट सूची में नहीं हो पाएगा, उनके लिए 20 और 21 जुलाई को स्पॉट एडमिशन का अवसर रहेगा। स्पॉट राउंड के लिए इच्छुक छात्रों को संबंधित कॉलेज में अलग से आवेदन करना होगा।

स्व वित्तपोषित स्नातक पाठ्यक्रम की काउंसिलिंग भी बढ़ी

विश्वविद्यालय ने स्नातक स्व-वित्तपोषित पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 13 जुलाई कर दी है। इन पाठ्यक्रमों की दूसरी मेरिट लिस्ट 17 जुलाई को जारी होगी, जबकि नामांकन 18, 20 और 21 जुलाई को संबंधित कॉलेजों में कराया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां एक नजर में

पीजी आवेदन की अंतिम तिथि – 20 जुलाई 2026

पहली पीजी मेरिट लिस्ट – 24 जुलाई

पीजी नामांकन – 27 से 30 जुलाई

इंडक्शन मीट – 31 जुलाई

पीजी स्पॉट एडमिशन – 3 और 4 अगस्त

प्रवेश परीक्षा (13 विषय) – 27 से 29 जुलाई

परीक्षा आधारित नामांकन – 5 से 8 अगस्त

यूजी तीसरी मेरिट लिस्ट – 14 जुलाई

यूजी नामांकन – 15 से 17 जुलाई

यूजी स्पॉट एडमिशन – 20 और 21 जुलाई

Post a Comment

0 Comments