Bihar : खगड़िया में जलावन लाने जा रहे ट्रैक्टर पलटने से मां-बेटे की मौत

 

खगड़िया सदर अस्पताल में बिलखते मृतक के घर वाले।

Jagran Prabhat : बिहार के खगड़िया में शुक्रवार (15 नवंबर) को ट्रैक्टर पलटने से मां-बेटे की मौत हो गई। ट्रैक्टर से जलावन लाने गंगा दियारा जा रहे थे। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। पुलिस तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार्,  परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर के महेश्वर सिंह के दो पुत्र, एक पुत्री और उनकी पत्नी सुमन देवी ट्रैक्टर से जलावन लाने गंगा दियारा जा रहे थे। सलारपुर गांव के पास गंगा की उपधारा पर बने पुल पर ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर सुमन देवी और उसका पुत्र राजा कुमार की मौत हो गई। घायलों का इलाज परबत्ता सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में चल रहा है।  परबत्ता के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया गया है। 

Post a Comment

0 Comments