दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सत्ता में लौटी है। भाजपा ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री चुनकर सामाजिक और राजनीति को मजबूती दी है। महिलाओं से मिल रहे देशव्यापी समर्थन को देखते हुए भाजपा ने यह कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेखा गुप्ता को दिल्ली की कमान सौंपकर भाजपा ने एक साथ कई निशाने साधे हैं। भाजपा ने अपने फैसले से वैश्य समुदाय को संदेश दिया है पिछड़ा वर्ग की राजनीति में उनका पार्टी में अहम स्थान है।बिहार विधानसभा का चुनाव इसी साल होना है। भाजपा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बनाकर वैश्य समुदाय के वोट पर कब्जा करना चाह रही है। रेखा गुप्ता वैश्य समाह से आती हैं।
0 Comments