![]() |
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य से सदस्यता ग्रहण करते विजय कुमार। |
Jagran Prabhat : पटना के चाणक्या होटल में बुधवार (25 जून) को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव और गरीबों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने को लेकर विमर्श किया।
लाल सिंह आर्य ने कार्यकर्ताओ से गांवों में डोर-टू-डोर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देने की अपील की। कहा कि बूथ स्तर पर मतदाताओं को जाकरूक करें। इस मौके पर लाल सिंह आर्य ने विजय कुमार को भाजपा की सदस्यता दिलाई। विजय कुमार ग्राम श्रीरामपुर, थाना शेरघाटी, जिला गया जी का रहने वाले हैं। कहा की विजय कुमार से समाज के लोगों को बहुत उम्मीद है।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद विजय कुमार ने बताया कि भाजपा का सदस्य बनने से गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। अनुसूचित जाति के लोगों की समस्याओं को सुलझाने में अग्रणी भूमिका निभाऊंगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने का प्रयास करुंगा। इस मौके पर बिहार राज्य महादलित आयोग के सदस्य अजीत कुमार चौधरी मौजूद थे।
0 Comments