बिहार : राजगीर क्रिकेट स्टेडियम में एक साथ 40 हजार दर्शक बैठकर लेंगे मैच का आनंद

राजगीर में निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

Jagran Prabhat : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार (10 जुलाई) को राजगीर खेल परिसर में निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का स्थल और सालेपुर से राजगीर बुद्ध सर्किट फोरलेन सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की जानकारी ली और कार्य में तेजी जाने का निर्देश दिया।  

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया कि खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधाओं, मीडिया गैलरी और हर प्रकार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।  राजगीर क्रिकेट स्टेडियम में 40 हजार दर्शक एक साथ बैठकर मैच का आनंद ले सकेंगे। मुख्यमंत्री ने राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों और सड़क निर्माण में तेजी जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सालेपुर से राजगीर बुद्ध सर्किट फोर लेन सड़क के एलायनमेंट में पड़ने वाले रेलवे लाइन पर एलिवेटेड सड़क बनेगा। अधिकारियों से कहा कि इस सड़क निर्माण जल्द शुरू कराएं। इस सड़क के बन जाने से पटना से राजगीर आने-जाने में लोगों को आसान होगा। 

Post a Comment

0 Comments