बिहार : नीट छात्रा की मौत मामले में सीबीआई ने निलंबित दारोगा से की पूछताछ

Jagran Prabhat : नीट की छात्रा की मौत मामले में सीबीआइ ने गुरुवार को कदमकुआं थाने के निलंबित दारोगा सह अपर थानाध्यक्ष हेमंत झा से सीबीआई दफ्तर में करीब आधे घंटे तक पूछताछ की गई। 

सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने दारोगा हेमंत से पूछा कि उन्हें इस घटना की पहली सूचना किस माध्यम से और कितने बजे मिली थी। चित्रगुप्त नगर थाने से समन्वय के लिए उनके स्तर पर क्या प्रयास किए गए और पूरे प्रकरण में थाने ने पहली बार केस कब दर्ज किया। जांच के दौरान किन लोगों से पूछताछ की गई और उनके बयान क्या थे। बताया कि अधिकांश सवालों के जवाब में दारोगा हेमंत ना-नुकुर ही करते रहे या फिर मुझे ठीक से जानकारी नहीं कहते रहे। मालूम हो कि मामले में चित्रगुप्त नगर थाने की प्रभारी रोशनी कुमारी के साथ ही कदमकुआं थाना के तत्कालीन सह अपर थानाध्यक्ष हेमंत को प्रारंभिक जांच में लापरवाही के आरोप में निलंबित किया जा चुका है।

बाता दें कि नीट-यूजी की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की पटना में हुई मौत के मामले की सीबीआई जांच कर रही है। मालूम हो कि दो दिन पूर्व 17 फरवरी को भी सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम ने छात्रा के गांव जाकर माता-पिता, भाई-भाभी, दादी और बुआ से पूछताछ की थी। साथ ही भाई का मोबाइल जब्त कर अपने साथ ले गई थी।महिला इंस्पेक्टर के नेतृत्व में सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम छात्रा के ननिहाल में दो मामा समेत परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया है।


No comments

Powered by Blogger.