बिहार : पटना के डॉक्टर से वाट्सअप कॉल पर मांगी दो करोड़ की रंगदारी

 

डॉ. जियाउल रहमान आजाद ने पटना के गांधी मैदान थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी 

Jagra Prabhat : डॉ. जियाउल रहमान आजाद फोन मत रखना। कनाडा से बोल रहा हूं। मुझे तुमसे दो करोड़ रुपये चाहिए। पुलिस को सूचना दी तो मारे जाओगे। यह रंगदारी वाट्सएप कॉल कर 31 जनवरी की रात साढ़े नौ बजे एग्जीबिशन रोड के दुखनराम प्लाजा के फ्लैट नंबर 104 में रहने वाले डॉ. जियाउल से मांगी गई है। फोन करने वाला से डॉक्टन ने कहा कि आपने गलत जगह फोन किया है तो फोन करने वाला ने कहा मैं रोहित गैंग का हूं। डॉक्टर ने यह सुन डर से फोन काट कर मोबाइल बंद कर दिया। रंगदारी के लिए कॉल आने के बाद वे डरे-सहमे हैं। डॉ. जियाउल ने गांधी मैदान थाने में तीन फरवरी को रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया है। गांधी मैदान के थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत के बाद नंबर की पहचान की जा रही है। स्थानीय बदमाश इसमें शामिल हो सकते हैं।


Post a Comment

0 Comments