Bihar Board : 1699 केंद्रों पर 15.12 लाख परीक्षार्थी आज से देंगे मैट्रिक की परीक्षा

  • पहली पाली में सुबह 9:30 से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली में परीक्षा दो बजे से 5:15 बजे तक होगी
  •  पहली पाली में नौ और दूसरी में 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति 

Jagran Prabhat : बिहार बोर्ड की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) 17 फरवरी (मंगलवार) से 24 फरवरी तक होगी। पहली पाली में सुबह 9:30 से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली में परीक्षा दो बजे से 5:15 बजे तक होगी। इसके लिए बिहार में 1,699 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 15.12 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले से केंद्र में प्रवेश शुरू हो जाएगा और आधा घंटे पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जएगा।पहले दिन दोनों ही पाली में मातृभाषा (हिन्दी, बंगला, उर्दू और मैथिली) विषय की परीक्षा होगी। राज्य में 15,12,687 परीक्षार्थियों पंजीयन कराया है। इनमें 7,85,726 छात्राएं और 7,26,961 छात्र शामिल हैं। किसी परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र खो या घर छूट जाता है तो उपस्थिति पत्रक में स्कैन फोटो से उसे पहचान कर और रोल सूची से सत्यापित कर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षार्थियों को केवल चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। जूता-मौज पर परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एक बेंच पर केवल दो परीक्षार्थी ही बैठकर परीक्षा देंगे। 

No comments

Powered by Blogger.