बिहार के मुंगेर में उपभोक्ताओं ने रसोई गैस के लिए किया हंगामा

Jagran Prabhat: मुंगेर : ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले से भारत में रसोई गैस की किल्लत होने लगी है। मंगलवार (10 मार्च) को बिहार के मुंगेर में गायत्री गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। 

जानकारी के अनुसार, मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाने के चूआबाग स्थित गायत्री गैस एजेंसी में उपभोक्तओं ने हंगामा किया। हंगामा की सूचना पर कासिम बाजार थाने की पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया। थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि गैस एजेंसी में रसोई गैस सिलेंडर का स्टाक समाप्त हो गया। इस कारण वहां जमा लोग उत्तेजित होकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने एक किशोर को संरक्षण में थाना लाया और पूछताछ कर उसे छोड़ दिया गया। 

थानाध्यक्ष को गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि दो-तीन दिन पर सिलेंडर लेकर गाड़ी आती है। इस कारण परेशानी हो रही है। एसडीओ कुमार अभिषेक ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत नहीं है, गैस सिलेंडर की सप्लाई निर्बाध रूप से हो रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

बिहार : ग्राम कचहरी सचिवों और न्याय मित्रों का दुगुना होगा मानदेय

बिहार में फसलों का होगा डिजिटल सर्वे

बाबा वैद्यनाथधाम में श्रावणी मेले का मंत्री आज करेंगे उद्घाटन