‎रेलवे ब्रेकिंग: ओएचई तार टूटने से तारेंगना में जनशताब्दी एक्सप्रेस फंसी, अप और डाउन लाइन पर यातायात ठप

 


Jagran prabhat : पूर्व मध्य रेलवे के गया-पटना रेलखंड पर बुधवार (11 मार्च ) की देर शाम तारेंगना स्टेशन से जनशताब्दी एक्सप्रेस के खुलते ही अचानक ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) यानी बिजली का तार टूट गया। बम की तरह आवाज होने और ट्रेन के रुकते ही यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। लोग ट्रेन से उतरकर इधर-उधर भागने लगे।इस तकनीकी खराबी के कारण रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस (12366) पांच घंटे से अधिक समय से तारेंगना स्टेशन पर खड़ी रही।

जानकारी के अनुसार, पुनपुन और तारेंगना स्टेशनों के बीच अचानक ओएचई लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। रेल सूत्रों का कहना है कि बिजली की आपूर्ति बाधित होने के कारण इंजन को पावर मिलना बंद हो गया, जिससे ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। घटना के समय जनशताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय के आसपास थी।ट्रेन के घंटों खड़े रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और उन यात्रियों के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई है जिन्हें पटना पहुंचकर आगे की कनेक्टिंग ट्रेनें पकड़नी थीं।घटना की सूचना मिलते ही दानापुर रेल मंडल के तकनीकी अधिकारियों और इंजीनियरिंग टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है। टावर वैगन के जरिए टूटे हुए तारों की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर किया गया।

इंजीनियरिंग टीम: ओएचई वायर को जोड़ने और इंसुलेटर की जांच करने में जुट गई।‎​इस घटना का असर केवल जनशताब्दी पर ही नहीं, बल्कि पटना-गया पैसेंजर, मेमू ट्रेनों और इस खंड से गुजरने वाली अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी पड़ा है। कई ट्रेनों को पीछे के स्टेशनों पर ही रोक दिया गया है, जिससे पूरे रेलखंड का समय सारणी गड़बड़ा गई है।

‎​


Comments

Popular posts from this blog

बिहार : ग्राम कचहरी सचिवों और न्याय मित्रों का दुगुना होगा मानदेय

बिहार में फसलों का होगा डिजिटल सर्वे

बाबा वैद्यनाथधाम में श्रावणी मेले का मंत्री आज करेंगे उद्घाटन