google-site-verification: googlec54213cf79dac358.html google-site-verification: googlec54213cf79dac358.html google-site-verification: googlec54213cf79dac358.html शेरघाटी में वज्रपात से 13 वर्षीय छात्र अंकुश राज की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा

शेरघाटी में वज्रपात से 13 वर्षीय छात्र अंकुश राज की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा

 

Jagran Prabhat : गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल की श्रीरामपुर पंचायत की मोहर नदी में मंगलवार सुबह एक बेहद दुखद घटना हुई। स्कूल जाने के दौरान अचानक मौसम खराब होने और वज्रपात की चपेट में आने से 13 वर्षीय छात्र अंकुश राज की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे बेलडीह गांव में शोक की लहर है।

छात्र अंकुश राज (13) बेलडीह गांव के राजेश यादव का पुत्र था। वह छठी कक्षा का छात्र था और प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह बेलडीह गांव से थमन बीघा स्थित स्कूल जा रहा था। इसी दौरान नदी के पास अचानक तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से वह इसकी चपेट में आ गया।

‎स्कूल जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा

‎प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह मौसम अचानक बदल गया। तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई और कुछ ही देर बाद नदी के समीप वज्रपात हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
‎घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। छात्र की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

‎गांव में मातम, प्रशासन से मुआवजे की मांग

‎घटना के बाद पूरे बेलडीह गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता और आपदा राहत के तहत मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जानकारी मिलने के बाद आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

‎वज्रपात के दौरान क्या करें?

बारिश और आकाशीय बिजली के समय खुले मैदान, नदी, तालाब, पेड़ या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। मौसम खराब होने पर सुरक्षित भवन के अंदर शरण लें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें

Post a Comment

0 Comments