सोते समय सांप के डसने से कैसे बचें?
ग्रामीण इलाकों में घरों के भीतर सांप के डसने का गंभीर खतरा बना हुआ है इसलिए रात में सोने से पहले बिस्तर, तकिए और आसपास की जगह की जांच करना, घर में दरारों को बंद रखना और आसपास झाड़-झंखाड़ जमा नहीं होने देना उपयोगी सावधानियां हैं।
यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले, तो उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए। व्यक्ति को यथासंभव शांत और स्थिर रखें। काटे गए स्थान पर चीरा न लगाएं, जहर चूसने की कोशिश न करें और झाड़-फूंक में समय बर्बाद न करें। सांप को पकड़ने या मारने का प्रयास भी न करें। समय पर अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी है।

0 Comments