Jagran Prabhat : बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी है। अब आयोग जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।
जानकारी के अनुसार, अगस्त 2026 के पहले सप्ताह में TRE-4 भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जा सकता है। इससे पहले शिक्षा विभाग रिक्तियों के अनुसार आरक्षण रोस्टर को अंतिम रूप देगा।
BPSC TRE-4 Notification 2026 कब आएगा?
बीपीएससी को शिक्षा विभाग की ओर से 32,388 पदों की अधियाचना मिल चुकी है। अब आयोग आरक्षण रोस्टर पूरा होने के बाद भर्ती विज्ञापन जारी करेगा।यदि प्रक्रिया तय समय पर पूरी हुई तो अगस्त के पहले सप्ताह में ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की संभावना है।सबसे ज्यादा नियुक्तियां 11वीं और 12वीं के लिए होंगी, जबकि प्राथमिक विद्यालयों में सबसे कम पद स्वीकृत किए गए हैं।
किस कक्षा में कितनी होगी नियुक्ति?
कक्षा रिक्तियां
कक्षा 1 से 5 3,847
कक्षा 6 से 8 8,563
कक्षा 9 से 10 3,877
कक्षा 11 से 12 16,101
मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह बिहार के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार दोनों क्षेत्रों में लगातार काम कर रही है और विकसित बिहार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति तेज़ी से की जा रही है।
हर साल होगी शिक्षक भर्ती
राज्य सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि बिहार में हर वर्ष 20 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति का लक्ष्य रखा गया है।TRE-4 इसी अभियान का महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है।
हर साल होगी शिक्षक भर्ती
राज्य सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि बिहार में हर वर्ष लगभग 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। अगले पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की बहाली का लक्ष्य रखा गया है। TRE-4 इसी दीर्घकालिक भर्ती अभियान का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
TRE-4 भर्ती क्यों है खास?
इस भर्ती का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। नई अधियाचना आने के बाद अब लाखों अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिलेगा। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि बड़ी संख्या में नियुक्तियां होने से सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी कम होगी और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा।
अभ्यर्थियों को अभी क्या करना चाहिए?
- BPSC के आधिकारिक विज्ञापन का इंतजार करें।
- सभी शैक्षणिक और आवश्यक प्रमाणपत्र तैयार रखें।
- आधिकारिक सूचना के अलावा किसी अफवाह पर भरोसा न करें।
- आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते फॉर्म भरें।

0 Comments