Jagran Prabhat : बिहार में पारा मेडिकल कोर्स में दाखिले का इंतजार कर रहे हजारों छात्रों के लिए अहम अपडेट है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (DCECE)-2026 के तहत पारा मेडिकल इंटरमीडिएट (PM) और पारा मेडिकल मैट्रिक (PMM) पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू कर दी है।
योग्य अभ्यर्थी 30 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन Choice Filling और Choice Locking कर सकेंगे। इस बार सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जो अभ्यर्थी पहले चरण में चॉइस फिलिंग नहीं करेंगे, उन्हें अगले चरण की काउंसिलिंग में भी मौका नहीं मिलेगा। इसलिए अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते प्रक्रिया पूरी करना बेहतर होगा।
पहले चरण का रिजल्ट कब आएगा?
BCECEB के कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण का Seat Allotment Result 11 अगस्त 2026 को जारी होगा। इसी दिन से छात्र अपना Provisional Allotment Letter डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को 16 अगस्त से 22 अगस्त के बीच निर्धारित रिपोर्टिंग सेंटर पर दस्तावेज सत्यापन कराना होगा। सत्यापन पूरा होने के बाद ही संबंधित संस्थान में नामांकन मान्य होगा।
दूसरे चरण की काउंसिलिंग भी तय यदि पहले चरण के बाद सीटें खाली बचती हैं, तो दूसरे चरण की काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। बिना आवश्यक दस्तावेजों के प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।
31 अगस्त: दूसरा सीट आवंटन परिणाम
31 अगस्त–9 सितंबर: अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड
3–9 सितंबर: दस्तावेज सत्यापन एवं नामांकन
काउंसिलिंग में किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
दस्तावेज सत्यापन के समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ रखने होंगे—
DCECE 2026 Admit Card
Rank Card
Online Application Confirmation Page
Aadhaar Card
Choice Filling Slip
Provisional Allotment Order
Biometric Form
Check Slip
आरक्षण प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र
गया जिले में कितनी सीटों पर होगा दाखिला?
गया जिले के सरकारी और निजी संस्थानों में DCECE-2026 के आधार पर विभिन्न पारा मेडिकल पाठ्यक्रमों में नामांकन होगा।
इंटर स्तरीय सीटें
पाठ्यक्रम सीटें
एएनएम 509
जीएनएम 200
लैब टेक्निशियन 20
एक्स-रे टेक्निशियन 15
ओटी असिस्टेंट 15
ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट 15
एएनएम स्कूल गया में 100 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि नीमचक बथानी, शेरघाटी और टिकारी के संस्थानों में 60-60 सीटों पर प्रवेश होगा।
काउंसिलिंग का पूरा शेड्यूल
कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन चॉइस फिलिंग शुरू 30 जुलाई 2026
चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग की अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026
प्रथम चरण सीट आवंटन 11 अगस्त 2026
प्रथम चरण दस्तावेज सत्यापन 16–22 अगस्त 2026
द्वितीय चरण सीट आवंटन 31 अगस्त 2026
द्वितीय चरण दस्तावेज सत्यापन 3–9 सितंबर 2026
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
चॉइस फिलिंग अंतिम दिन तक न टालें। अपनी रैंक के अनुसार अधिक से अधिक उपयुक्त कॉलेजों का चयन करें। चॉइस लॉक करने से पहले सभी विकल्पों की सावधानीपूर्वक जांच करें।
दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि सत्यापन के समय किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

0 Comments