google-site-verification: googlec54213cf79dac358.html google-site-verification: googlec54213cf79dac358.html google-site-verification: googlec54213cf79dac358.html बिहार के टिकारी में वार्ड पंच रामवचन ठाकुर की हत्या, निमसर ढिबरा गांव में चाकू से हमला

बिहार के टिकारी में वार्ड पंच रामवचन ठाकुर की हत्या, निमसर ढिबरा गांव में चाकू से हमला

 

‎जागरण प्रभात। बिहार में गया जिले के टिकारी प्रखंड क्षेत्र के निमसर ढिबरा गांव में गुरुवार की सुबह में वार्ड पंच रामवचन ठाकुर की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मखदुमपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 के पंच रामवचन ठाकुर की चाकू से हमला कर हत्या किए जाने की सूचना है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
‎वारदात के बाद गांव में मचा हड़कंप
‎जानकारी के अनुसार, निमसर ढिबरा गांव में हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
‎एक युवक को पुलिस हिरासत में लेेकर पूछताछ कर रही 
‎घटना में संलिप्तता की आशंका पर पुलिस ने एक युवकको हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
‎हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस
‎पुलिस पूरे मामले की विभिन्न बिंदुओं से जांच कर रही है। वारदात के कारणों का पता लगाने के साथ घटना में शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments