Posts

बिहार : पटना के डॉक्टर से वाट्सअप कॉल पर मांगी दो करोड़ की रंगदारी

Image
  डॉ. जियाउल रहमान आजाद ने पटना के गांधी मैदान थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी  Jagra Prabhat : डॉ. जियाउल रहमान आजाद फोन मत रखना। कनाडा से बोल रहा हूं। मुझे तुमसे दो करोड़ रुपये चाहिए। पुलिस को सूचना दी तो मारे जाओगे। यह रंगदारी वाट्सएप कॉल कर 31 जनवरी की रात साढ़े नौ बजे एग्जीबिशन रोड के दुखनराम प्लाजा के फ्लैट नंबर 104 में रहने वाले डॉ. जियाउल से मांगी गई है। फोन करने वाला से डॉक्टन ने कहा कि आपने गलत जगह फोन किया है तो फोन करने वाला ने कहा मैं रोहित गैंग का हूं। डॉक्टर ने यह सुन डर से फोन काट कर मोबाइल बंद कर दिया। रंगदारी के लिए कॉल आने के बाद वे डरे-सहमे हैं। डॉ. जियाउल ने गांधी मैदान थाने में तीन फरवरी को रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया है। गांधी मैदान के थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत के बाद नंबर की पहचान की जा रही है। स्थानीय बदमाश इसमें शामिल हो सकते हैं।

बिहार : गया जंक्शन पर आज से 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेंने बदले मार्ग से चलेंगी

Image
  गया जंक्शन पर दो और तीन नंबर प्लेटफॉर्म के पुनर्निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए गुरुवार से 21 मार्च तक 45 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान इन दोनों प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। मेगा ब्लॉक के करण गया जंक्शन से होकर चलने वाली दर्जनों ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। मेगा ब्लॉक अवधि में पटना- गया के बीच चलने वाली एक जोड़ी मेमू ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया गया है। मेगा ब्लॉक के बावजूद रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गया-पटना के बीच चलने वाली आठ ट्रेनों को गया जंक्शन से पटना के लिए चलायी जाएगी। शेष आठ ट्रेनों का परिचालन गया जंक्शन के बदले चाकंद स्टेशन से होगा।  बदले रूट से चलने वाली ट्रेनें  भभुआ-पटना इंटरसिटी, गंगा दामोदर एक्सप्रेस, बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस, हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी। 14224 बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस सासाराम, आरा, पटना होकर चलेगी। 13329/13330 गंगा-दामोदर एक्सप्रेस फतुहा, इस्लामपुर,नटेसर, तिलैया, पैमार,बंधुआ होकर धनबाद जाएगी। 18625 और 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस बधुआपाल, करनौती, रा...

रूस ने जेलेंस्की को बुलाया मास्को, करेंगे शांति वार्ता

Image
Jagran Prabhat : रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी, 2022 को युद्ध शुरू हुआ था। अब चौथे वर्ष में प्रवेश कर चुका है। युद्ध ने लाखों लोगों की जान ले ली। कई शहर मलबे में तब्दील हो गए हैं। युद्ध बंद हो। इसके लिए प्रयास जारी हैं। रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को शांति वार्ता के लिए मास्को आने का निमंत्रण दिया है। क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि अगर जेलेंस्की मास्को आते हैं तो उनकी सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी। मास्को और कीव एक-दूसरे के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले बंद करने पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों ने युद्ध में मारे गए सैनिकों का आदान-प्रदान किया है। निमंत्रण पर मास्को को अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। रूसी और यूक्रेनी वार्ता प्रतिनिधिमंडलों के बीच अबू धाबी में वार्ता का नया दौर रविवार को निर्धारित है। इस बीच, चेचन्या में क्रेमलिन समर्थित नेता रमजान कादिरोव ने शांति के बजाय युद्ध को तेज करने का आह्वान किया। उनकी टिप्पणी कट्टरपंथियों के इस विश्वास को दर्शाती हैं कि मास्को जीत रहा है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेनाओं ने यूक्रेन के सूमी क्ष...

बिहार में फिर से नीतीशे कुमार

Image
बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की प्रचंड जीत पर विजयी जुलूस में शामिल नेता और कार्यकर्ता। बिहार विधानसभा चुनाव में में राजग को मिले प्रचंड बहुमत 89 सीटें जीतकर भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी, जदयू को 85 सीटें राजद को 25 और कांग्रेस को छह सीट मिले  कांग्रेस को छह सीटों से करना पड़ा संतोष तीसरा विकल्प ध्वस्त : सिर्फ एआइएमआइएम बना सकी थोड़ी जगह, जनसुराज की निकली हवा Jagran Prabhat :  बिहार विधानसभा 2025 की  मतगणना शुक्रवार (14 नवंबर) को हुई। परिनाम चौकाने वाले आया। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि राजग को इतनी सीटें आएंगी। लेकिन, चमत्कार हो गया। भाजपा को 89 सीटें और जदयू को 85 सीटों पर जीत मिली। राजद को 25 और कांग्रेस को छह सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। चुनावी पंडितों और सियासी रणनीतिकारों के तमाम अनुमानों और कयासों को झुठलाते हुए राजग को  प्रचंड जनादेश मिला।बिहार के ऐतिहासिक जनादेश से राजग की आंधी में राजद-कांग्रेस की अगुआई वाला महागठबंधन उड़ गया। तीसरा विकल्प जनसुराज ध्वस्त हो गया।  जीत की खुशी में झुमतीं भाजपा की महिलाएं। 2010 में जदयू सबसे बड़ी पार्टी थी। इस बार 89 सीटें...

झारखंड के पारसनाथ स्टेशन पर कुड़मी समाज के लोगों ने आंदोनल, ट्रेनों का परिचालन रहा ठप

Image
कुड़मी को अनुसूचित जनजाति और कुड़माली भाषा को आठवीं सूची में शामिल करने की समाज के लोग कर रहे थे मांग  दर्जनों ट्रेनों को बदले रूट गया-किऊल-आसनसोल के रास्ते कराया गया परिचालन Jagran Prabhat : गया-धनबाद रेल सेक्शन के पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर कुड़मी समाज के लोगों ने रेल टेका डहर छेका कार्यक्रम के तहत आंदोलन कर शनिवार को ट्रेनों को रोक दिया है। समाज से जुड़े लोग कुड़मी को अनुसूचित जनजाति और कुड़माली भाषा को आठवीं सूची में शामिल करने की मांग करते हुए पारंपरिक हथियार तीर धनुष और वेशभूषा व ढोल मांदर के साथ रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। आदिवासी कुड़मी समाज मंच के आह्वान पर सुबह से ही राज्य के कई जिलों में कुड़मी समाज के लोग रेलवे ट्रैक पर उतर आए और रेल परिचालन को पूरी तरह ठप कर दिया। झारखंड के कुड़मी समाज के लोगों द्वारा किए गए रेल चक्का जाम आंदोलन से रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित रहा। इसका रेल परिचालन पर व्यापक असर पड़ा। बड़ी संख्या में समाज के महिलाओं और पुरुषों के रेलवे ट्रैक पर बैठे रहने और लेट जाने के कारण गया-धनबाद सेक्शन पर ट्रेनों की आवाजाही बंद रही।  इस आंदोलन से बिहार के गया जी सह...

बिहार : फिलीस्तीनी झंडे के साथ इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाते भागलपुर में चार युवक गिरफ्तार

Image
Jagran Prabhar : बिहार के भागलपुर में सोमवार (8 सितंबर) को पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। मो. अरमान, मो. सानू, मो. मुजम्मिल और मो. जावेद को चमेलीचक मोहल्ले से पकड़ा गया। सभी की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है। इनके पास से एक फिलिस्तीनी झंडा और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।  छह सितंबर को भागलपुर रेलवे स्टेशन चारों युवक फिलिस्तीनी झंडे के साथ 'फिलिस्तीन जिंदाबाद', 'इजराइल मुर्दाबाद' और 'सर तन से जुदा' जैसे नारे लगा रहे थे। इनका वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे फिलिस्तीनी झंडा लहरा रहे थे और भड़काऊ नारे लगा रहे थे। इस वीडियो को एसएसपी हृदय कांत ने देखा और इसकी सत्यता की जांच के लिए पुलिस टीम गठित की। रेल थाने में इस मामले में केस दर्ज किया गया था। वायरल वीडियो में एक युवक प्लेटफॉर्म पर पार्सल वाले सामान पर चढ़कर झंडा लहरा रहा था, जबकि अन्य युवक नारे लगा रहे थे। इस घटना के दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ जवानों की नजर नहीं पड़ी। वीडियो के वायरल होने के बाद रेल पुलिस ने कार्रवाई की। रेलवे जैसे संवेदनशील स्थान पर विदेशी झंडा लहराने और विवादित नारेबा...

बिहार : गया जी के रौशनगंज में खाना खिलाने के विवाद में ससुर ने बहू की फोड़ दी दोनों आंखें और नाक भी काटी

Image
अस्पताल में भर्ती   लालो देवी । Jagran Prabhat : बिहार के गया जी में भोजन खिलाने के विवाद में ससुर ने अपनी बहू लालो देवी की दोनों आंखों फोड़ दी और नाक भी काट ली। जानकारी के अनुसार, रौशनगंज थाने के इटवां गांव में गुरुवार (24 जुलाई) की रात ससुर को खाना खिलाने के दौरान बहू से विवाद हो गया। लालो देवी अपने पति रवींद्र चौधरी और बेटा-बेटी को खाना खिलाकर कमरे में सो रही थी। रात में करीब साढ़े 10 बजे ससुर कमरे में घुसकर सो रही बहू की धारदार हथियार से दोनों आंखें फोड़ दी। शोर करने पर उसकी नाक भी काट डाली। चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के लोग जाग गए। ससुर रामचंद्र चौधरी लोगों के डर से फरार हो गया। घर वालों ने एंबुलेंस बुलाकर बांकेबाजार सीएचसी में भर्ती कराया। महिला की स्थिति नाजुक देखकर चिकित्सकों ने गया जी मगध मेडिकल रेफर कर दिया। परिजन मगध मेडिकल से अच्छे इलाज के लिए रांच लेकर चले गए।  रौशनगंज थाने के सब इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि इटवां गांव के रामचंद्र चौधरी ने आपसी विवाद में अपनी बहू लालो देवी की दोनों आंखें फोड़ दी और नाक भी काट दी है। महिला के परिजन इलाज के लिए...