![]() |
| बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की प्रचंड जीत पर विजयी जुलूस में शामिल नेता और कार्यकर्ता। |
- बिहार विधानसभा चुनाव में में राजग को मिले प्रचंड बहुमत
- 89 सीटें जीतकर भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी, जदयू को 85 सीटें
- राजद को 25 और कांग्रेस को छह सीट मिले कांग्रेस को छह सीटों से करना पड़ा संतोष
- तीसरा विकल्प ध्वस्त : सिर्फ एआइएमआइएम बना सकी थोड़ी जगह, जनसुराज की निकली हवा
Jagran Prabhat : बिहार विधानसभा 2025 की मतगणना शुक्रवार (14 नवंबर) को हुई। परिनाम चौकाने वाले आया। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि राजग को इतनी सीटें आएंगी। लेकिन, चमत्कार हो गया। भाजपा को 89 सीटें और जदयू को 85 सीटों पर जीत मिली। राजद को 25 और कांग्रेस को छह सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।
चुनावी पंडितों और सियासी रणनीतिकारों के तमाम अनुमानों और कयासों को झुठलाते हुए राजग को प्रचंड जनादेश मिला।बिहार के ऐतिहासिक जनादेश से राजग की आंधी में राजद-कांग्रेस की अगुआई वाला महागठबंधन उड़ गया। तीसरा विकल्प जनसुराज ध्वस्त हो गया।
![]() |
| जीत की खुशी में झुमतीं भाजपा की महिलाएं। |
2010 में जदयू सबसे बड़ी पार्टी थी। इस बार 89 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। जदयू को 85 सीटें मिली हैं। मतदाताओं ने भी 243 में 202 सीट देकर किए गए वादों के पूरा होने की अपेक्षा जता दी। महागठबंधन 36 सीटों पर सिमट गया। अन्य को छह सीटें मिली हैं
रोचक यह कि दोनों प्रमुख गठबंधनों राजग और महागठबंधन की ओर से जनता के हित के बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन आखिरकार मतदाताओं ने आजमाए हुए पर ही विश्वास किया। स्वतंत्रता के बाद पहली बार रिकार्ड तोड़ मतदान (67.13 प्रतिशत) ने राजनीतिक खेमों में कौतूहल भी पैदा किया कि बढ़े हुए वोट किसके हैं। दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे थे।
तीसरा विकल्प जनसुराज की निकल गई हवा
इस बार के चुनाव का मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के प्रत्याशियों के बीच ही रहा। प्रशांत किशोर की नई-नवेली पार्टी जनसुराज ने तीसरा विकल्प होने का माहौल जरूर बनाया। लेकिन, यह सब हवाबाजी ही साबित हुई। पार्टी को एक अदद सीट तो नहीं ही मिली, दूसरे स्थान के लिए भी तरसना पड़ा। इसके अलावा भी अलग-अलग क्षेत्रों में जिन छोटे और नए दलों ने तीसरा विकल्प बनने की कोशिश की उन्हें मुंह की खानी पड़ी। तेजप्रताप यादव की नई पार्टी जनशक्ति जनता दल का भी यही हाल रहा। तेजप्रताप यादव खुद महुआ से चुनाव हार गए। ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम सीमांचल में पांच सीटों पर प्रभावी रही।
चुनाव के परिणाम
-कुल सीटें : 243
-चुनाव हुए : 243
2025 का परिणाम
-राजग : भाजपा- 89
-जदयू- 85
-लोजपा (रा)- 19
-हम-05
-रालोमो-04
महागठबंधन
-राजद-25
-कांग्रेस- 06
-सीपीआइ-01
-सीपीआइएम-01
-सीपीआइ(एमएल)-02
-एआइएमआइएम- 05
-बसपा-01


0 Comments