google-site-verification: googlec54213cf79dac358.html google-site-verification: googlec54213cf79dac358.html google-site-verification: googlec54213cf79dac358.html ‎अमेरिका का बड़ा दावा: लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर निज्जर हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप, 37 लोगों के खिलाफ चार्जशीट

‎अमेरिका का बड़ा दावा: लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर निज्जर हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप, 37 लोगों के खिलाफ चार्जशीट

 

Jagran Prabhat:अमेरिका ने कनाडा में सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में बड़ा दावा करते हुए भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके करीबी सहयोगी सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। यह आरोप लॉस एंजिलिस की संघीय अदालत में दाखिल आरोपपत्र में लगाए गए हैं।

‎अमेरिकी जांच एजेंसी के अनुसार, 18 जून 2023 को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में गुरुद्वारे के बाहर हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले की जांच के दौरान अमेरिकी एजेंसियों ने संगठित अपराध नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं।

‎37 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र

‎संघीय अदालत में दाखिल तीन अलग-अलग आरोपपत्रों में कुल 37 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें कई ऐसे आरोपी भी शामिल हैं, जिन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हत्या, रंगदारी, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य संगठित अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं।

‎एफबीआई ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ पहले ही 50 हजार अमेरिकी डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है। एजेंसी के मुताबिक, कैलिफोर्निया की अदालत ने 1 जुलाई 2026 को उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था।

‎अमेरिका, कनाडा और यूरोप की संयुक्त कार्रवाई

‎अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, 'ऑपरेशन हार्डबॉल' के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाया। इस कार्रवाई में अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 11 गिरफ्तारियां केवल कैलिफोर्निया में हुई हैं।जांच एजेंसियों का दावा है कि यह नेटवर्क कई देशों में सक्रिय था और जबरन वसूली, हत्या, फायरिंग तथा अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी जैसी वारदातों में शामिल रहा है।

‎भारत-कनाडा संबंधों में आया था तनाव

‎हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में गंभीर तनाव देखने को मिला था। कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस हत्या में भारत सरकार की संभावित भूमिका का आरोप लगाया था। भारत सरकार ने इन आरोपों को शुरू से ही बेबुनियाद और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए खारिज किया है।

‎अमेरिका का क्या कहना है?

‎अमेरिकी न्याय विभाग का दावा है कि लॉरेंस बिश्नोई अपने सहयोगियों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क का संचालन करता था। आरोपपत्र में गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा और अन्य सहयोगियों का भी उल्लेख किया गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, ये लोग कथित तौर पर व्हाट्सऐप समेत विभिन्न मैसेजिंग ऐप के जरिए रंगदारी और आपराधिक गतिविधियों का संचालन करते थे।‎फिलहाल अमेरिकी एजेंसियां 10 फरार आरोपियों की तलाश कर रही हैं। इनमें सात अमेरिका, दो भारत और एक यूरोप में होने की बात कही गई है।

Post a Comment

0 Comments