google-site-verification: googlec54213cf79dac358.html google-site-verification: googlec54213cf79dac358.html google-site-verification: googlec54213cf79dac358.html मुजफ्फरपुर में पत्नी की हत्या: अवैध संबंध के शक में पति पर हंसिया से गला रेतने का आरोप, दुबई से लौटा था आरोपित

मुजफ्फरपुर में पत्नी की हत्या: अवैध संबंध के शक में पति पर हंसिया से गला रेतने का आरोप, दुबई से लौटा था आरोपित

 

‎Jagran Prabhat:बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजेपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की धारदार हंसिया से हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हंसिया बरामद कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

मुजफ्फरपुर, जागरण प्रभात। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र स्थित नवादा गांव में सोमवार तड़के एक महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, पति ने कथित तौर पर अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की धारदार हंसिया से हत्या कर दी।
‎मृतका की पहचान 26 वर्षीय रिंकू देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से अपने मायके नवादा गांव में रह रही थीं। उनके पति मनोज कुमार भगत, जो दुबई में काम करते हैं, रविवार देर रात ससुराल पहुंचे थे।

‎देर रात हुआ विवाद, सुबह मिली महिला की लाश

‎प्रारंभिक जांच के अनुसार, सोमवार तड़के करीब तीन बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने कथित तौर पर अवैध संबंध के शक में घर में रखी हंसिया से पत्नी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

चार साल पहले हुई थी शादी

‎परिजनों के मुताबिक, करीब चार वर्ष पहले रिंकू देवी की शादी हरनाही गांव निवासी राजेंद्र भगत के पुत्र मनोज कुमार भगत से हुई थी। हाल के दिनों में रिंकू अपने मायके में रह रही थीं

‎पुलिस ने शुरू की जांच

‎घटना की सूचना मिलते ही राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या में प्रयुक्त हंसिया को बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेजा गया है।
‎एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments