google-site-verification: googlec54213cf79dac358.html google-site-verification: googlec54213cf79dac358.html google-site-verification: googlec54213cf79dac358.html BPSC TRE 4 Vacancy: 11वीं-12वीं के 22 विषयों में 16,101 पद, रसायन विज्ञान में सबसे अधिक 3,695 वैकेंसी

BPSC TRE 4 Vacancy: 11वीं-12वीं के 22 विषयों में 16,101 पद, रसायन विज्ञान में सबसे अधिक 3,695 वैकेंसी

Jagran Pranhat : बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के तहत कुल 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को संशोधित अधियाचना भेज दी है। इस बार सबसे अधिक रिक्तियां उच्च माध्यमिक (11वीं-12वीं) स्तर पर हैं, जहां 22 विषयों में 16,101 शिक्षकों की भर्ती होगी। सबसे ज्यादा पद रसायन विज्ञान (Chemistry) के लिए 3,695 हैं, जबकि भौतिकी (Physics) में 1,758 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा अंग्रेजी, वनस्पति विज्ञान, मनोविज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान जैसे विषयों में भी बड़ी संख्या में रिक्तियां निकाली गई हैं।

कुल रिक्तियां –           32,388

11वीं-12वीं –             16,101 पद

9वीं-10वीं –             3,877 पद

6ठी-8वीं –             8,563 पद

1वीं-5वीं –             3,847 पद

Chemistry में सबसे ज्यादा 3695 पद

Computer Science में 407 पद

38 जिलों में होगी नियुक्ति

किस स्तर पर कितनी होगी भर्ती?

कक्षा कुल पद

1 से 5 3847

6 से 8 8563

9 से 10 3877

11 से 12 16101

कुल 32388

11वीं-12वीं में किस विषय में कितने पद?

इस बार विज्ञान विषयों को सबसे अधिक प्राथमिकता दी गई है। रसायन विज्ञान और भौतिकी में सबसे अधिक रिक्तियां हैं।

विषय पद

रसायन विज्ञान 3695

भौतिकी 1758

अंग्रेजी 1321

वनस्पति विज्ञान     1078

मनोविज्ञान     1030

उर्दू                 877

संस्कृत         746

हिंदी         739

संगीत         736

राजनीति शास्त्र 665

गणित     657

इतिहास     608

जंतु विज्ञान 449

गृह विज्ञान 418

कंप्यूटर विज्ञान         407

समाजशास्त्र                 266

भूगोल                 176

अर्थशास्त्र         138

व्यवसायिक अध्ययन 133

दर्शनशास्त्र         80

लेखाशास्त्र         66

उद्यमशीलता         58

कंप्यूटर साइंस अभ्यर्थियों के लिए भी मौका

TRE-4 में पहली बार कंप्यूटर शिक्षा को भी प्राथमिकता दी गई है। कंप्यूटर विज्ञान में 407 पद निर्धारित किए गए हैं। डिजिटल शिक्षा के विस्तार के साथ आने वाले वर्षों में इस विषय की मांग और बढ़ने की संभावना है।

नौवीं-10वीं में किस विषय में कितनी सीटें?

माध्यमिक विद्यालयों में कुल 3,877 पदों पर भर्ती होगी।

विषय पद

सामाजिक विज्ञान 756

अंग्रेजी 696

उर्दू 660

गणित 570

विज्ञान 463

हिंदी 361

संस्कृत 322

शारीरिक शिक्षा 47

संगीत 2

किन जिलों में सबसे ज्यादा भर्ती होगी?

शिक्षा विभाग के अनुसार जिन जिलों में विद्यालयों और छात्रों की संख्या अधिक है, वहां ज्यादा पद रखे गए हैं।

सबसे अधिक रिक्तियां वाले जिले

पटना

 पूर्वी चंपारण

 मुजफ्फरपु

गया

समस्तीपुर

मधुबनी

दरभंगा

वैशाली

सारण

पूर्णिया 

सबसे कम रिक्तियां वाले जिले

शेखपुरा

शिवहर

अरवल

लखीसराय

जमुई

6ठी से 8वीं में विज्ञान और गणित की सबसे ज्यादा मांग

मध्य विद्यालयों में विज्ञान एवं गणित के शिक्षकों के लिए सबसे अधिक अवसर हैं।

विषय पद

विज्ञान एवं गणित 2188

अंग्रेजी 1929

संस्कृत 1225

सामाजिक विज्ञान 1190

हिंदी 1096

उर्दू 935

प्राथमिक विद्यालय (1 से 5) की रिक्तियां

विषय पद

सामान्य विषय 3065

उर्दू 757

बांग्ला 25

संशोधित अधियाचना में क्या बदला?

शिक्षा विभाग ने पहले भेजे गए प्रस्ताव में महत्वपूर्ण बदलाव किया है।

कक्षा पहले प्रस्तावित संशोधित अंतर

9वीं-10वीं 9083 3877 5206

11वीं-12वीं 16774 16101 673

सबसे बड़ा बदलाव माध्यमिक विद्यालयों की रिक्तियों में हुआ है, जहां पहले की तुलना में 5,206 पद कम कर दिए गए हैं।

अभ्यर्थियों के लिए क्या संकेत?

इस बार की अधियाचना यह संकेत देती है कि सरकार उच्च माध्यमिक स्तर पर विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को मजबूत करने पर जोर दे रही है। Chemistry, Physics, English, Science & Mathematics और Computer Science विषयों के अभ्यर्थियों के लिए अवसर अपेक्षाकृत अधिक हैं।

Post a Comment

0 Comments