बिहार : आरा में एक साथ उठी पिता-पुत्री की अर्थी, गमगीन था माहौल


Jagran Prabhat : बिहार के आरा में बुधवार को पिता-पुत्री की एक साथ अर्थी उठी। गांगी मुक्ति धाम घाट पर मासूम आरुष ने अपने पिता अनिल कुमार सिन्हा बहन जिया कुमारी उर्फ आयुषी कुमारी को मुखाग्नि दी। पिता-पुत्री की अर्थी एक साथ उठाने से माहौल गमगीन बना हुआ था। 

जानकारी हो कि आरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की देर शाम करीब पौने आठ बजे अमन कुमार (29) ने पहले जिया कुमारी उर्फ आयुषी कुमारी (18) और उसके पिता अनिल कुमार ( 55) को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली थी। तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। पुलिस ने मंगलवार की रात ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया था। दोनों का शव गोढ़ना रोड स्थित उनके आवास पर ले जाया गया था। 

अमन ने एकतरफा प्यार में घटना को दिया अंजाम

लोगों ने बताया कि अमन ने एकतरफा प्यार में घटना को अंजाम दिया है। वह आयुषी की हर गतिविधि की खबर रखता था। आरुषि और अमन दोनों बिहिया नवोदय विद्यालय में एक साथ पढ़ते थे। वहीं दोनों की मुलाकात हुई थी। आरुषि से एकतरफा प्यार करने वाला अमन को पता था कि वह दिल्ली जाने वाली है। आरुषि होली के समय अपने घर आई थी। दो दिन पूर्व वह घर से कहीं जा रही थी। तभी अमन ने उसका पीछा भी किया था। उस दौरान अमन ने पिस्टल दिखाकर किसी बात को लेकर धमकाया भी था, लेकिन आरुषि ने उसे सामान्य ढंग से लिया था। मंगलवार को आरुषि के स्टेशन पहुंचने के पहले ही अमन स्टेशन पहुंच गया था। आरुषि के आते ही पिता-पुत्री को गोली मार दी।उसके बाद खुद को गोली मार कर आत्हत्या कर ली।

Post a Comment

0 Comments