Posts

Politics : राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने वाला करणी सेना का प्रवक्ता कोटा से गिरफ्तार

Image
   Jagran Prabhat : करणी सेना का प्रवक्ता बता राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति को पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में ले लिया है।  कोटा की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि राजस्थान के कोटा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के 25 अन्य सांसदों को वीडियो के माध्यम से धमकी दी थी। वीडियो में आरोपित ने अपना नाम राज सिंह आमेरा बताया है। उसने आरोप लगाया कि संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में 25 कांग्रेसी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे करणी सेना के कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। वीडियो में वह कहता दिखाई देता है कि अगर ऐसी घटना दोबारा हुई तो हम उन सांसदों के घरों में घुसकर तोड़फोड़ करेंगे। मेरा मानना है कि यह घटना राहुल गांधी के कहने पर हुई। राहुल गांधी, ध्यान से सुन लो, अगर ऐसा फिर हुआ तो हम आपके घर में घुसकर आपको गोली मार देंगे। राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता धमकी से नहीं डरेंगे। पहले उच्च न्यायालय सहित कई भवनों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, अब लोक...

Bihar Board : 1699 केंद्रों पर 15.12 लाख परीक्षार्थी आज से देंगे मैट्रिक की परीक्षा

Image
पहली पाली में सुबह 9:30 से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली में परीक्षा दो बजे से 5:15 बजे तक होगी  पहली पाली में नौ और दूसरी में 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति  Jagran Prabhat : बिहार बोर्ड की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) 17 फरवरी (मंगलवार) से 24 फरवरी तक होगी। पहली पाली में सुबह 9:30 से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली में परीक्षा दो बजे से 5:15 बजे तक होगी। इसके लिए बिहार में 1,699 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 15.12 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले से केंद्र में प्रवेश शुरू हो जाएगा और आधा घंटे पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जएगा।पहले दिन दोनों ही पाली में मातृभाषा (हिन्दी, बंगला, उर्दू और मैथिली) विषय की परीक्षा होगी। राज्य में 15,12,687 परीक्षार्थियों पंजीयन कराया है। इनमें 7,85,726 छात्राएं और 7,26,961 छात्र शामिल हैं। किसी परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र खो या घर छूट जाता है तो उपस्थिति पत्रक में स्कैन फोटो से उसे पहचान कर और रोल सूची से सत्यापित कर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षार्थियों को केवल चप्पल पहनकर ही परीक्ष...

बिहार : पटना के डॉक्टर से वाट्सअप कॉल पर मांगी दो करोड़ की रंगदारी

Image
  डॉ. जियाउल रहमान आजाद ने पटना के गांधी मैदान थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी  Jagra Prabhat : डॉ. जियाउल रहमान आजाद फोन मत रखना। कनाडा से बोल रहा हूं। मुझे तुमसे दो करोड़ रुपये चाहिए। पुलिस को सूचना दी तो मारे जाओगे। यह रंगदारी वाट्सएप कॉल कर 31 जनवरी की रात साढ़े नौ बजे एग्जीबिशन रोड के दुखनराम प्लाजा के फ्लैट नंबर 104 में रहने वाले डॉ. जियाउल से मांगी गई है। फोन करने वाला से डॉक्टन ने कहा कि आपने गलत जगह फोन किया है तो फोन करने वाला ने कहा मैं रोहित गैंग का हूं। डॉक्टर ने यह सुन डर से फोन काट कर मोबाइल बंद कर दिया। रंगदारी के लिए कॉल आने के बाद वे डरे-सहमे हैं। डॉ. जियाउल ने गांधी मैदान थाने में तीन फरवरी को रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया है। गांधी मैदान के थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत के बाद नंबर की पहचान की जा रही है। स्थानीय बदमाश इसमें शामिल हो सकते हैं।

बिहार : गया जंक्शन पर आज से 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेंने बदले मार्ग से चलेंगी

Image
  गया जंक्शन पर दो और तीन नंबर प्लेटफॉर्म के पुनर्निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए गुरुवार से 21 मार्च तक 45 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान इन दोनों प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। मेगा ब्लॉक के करण गया जंक्शन से होकर चलने वाली दर्जनों ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। मेगा ब्लॉक अवधि में पटना- गया के बीच चलने वाली एक जोड़ी मेमू ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया गया है। मेगा ब्लॉक के बावजूद रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गया-पटना के बीच चलने वाली आठ ट्रेनों को गया जंक्शन से पटना के लिए चलायी जाएगी। शेष आठ ट्रेनों का परिचालन गया जंक्शन के बदले चाकंद स्टेशन से होगा।  बदले रूट से चलने वाली ट्रेनें  भभुआ-पटना इंटरसिटी, गंगा दामोदर एक्सप्रेस, बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस, हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी। 14224 बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस सासाराम, आरा, पटना होकर चलेगी। 13329/13330 गंगा-दामोदर एक्सप्रेस फतुहा, इस्लामपुर,नटेसर, तिलैया, पैमार,बंधुआ होकर धनबाद जाएगी। 18625 और 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस बधुआपाल, करनौती, रा...

रूस ने जेलेंस्की को बुलाया मास्को, करेंगे शांति वार्ता

Image
Jagran Prabhat : रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी, 2022 को युद्ध शुरू हुआ था। अब चौथे वर्ष में प्रवेश कर चुका है। युद्ध ने लाखों लोगों की जान ले ली। कई शहर मलबे में तब्दील हो गए हैं। युद्ध बंद हो। इसके लिए प्रयास जारी हैं। रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को शांति वार्ता के लिए मास्को आने का निमंत्रण दिया है। क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि अगर जेलेंस्की मास्को आते हैं तो उनकी सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी। मास्को और कीव एक-दूसरे के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले बंद करने पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों ने युद्ध में मारे गए सैनिकों का आदान-प्रदान किया है। निमंत्रण पर मास्को को अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। रूसी और यूक्रेनी वार्ता प्रतिनिधिमंडलों के बीच अबू धाबी में वार्ता का नया दौर रविवार को निर्धारित है। इस बीच, चेचन्या में क्रेमलिन समर्थित नेता रमजान कादिरोव ने शांति के बजाय युद्ध को तेज करने का आह्वान किया। उनकी टिप्पणी कट्टरपंथियों के इस विश्वास को दर्शाती हैं कि मास्को जीत रहा है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेनाओं ने यूक्रेन के सूमी क्ष...

बिहार में फिर से नीतीशे कुमार

Image
बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की प्रचंड जीत पर विजयी जुलूस में शामिल नेता और कार्यकर्ता। बिहार विधानसभा चुनाव में में राजग को मिले प्रचंड बहुमत 89 सीटें जीतकर भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी, जदयू को 85 सीटें राजद को 25 और कांग्रेस को छह सीट मिले  कांग्रेस को छह सीटों से करना पड़ा संतोष तीसरा विकल्प ध्वस्त : सिर्फ एआइएमआइएम बना सकी थोड़ी जगह, जनसुराज की निकली हवा Jagran Prabhat :  बिहार विधानसभा 2025 की  मतगणना शुक्रवार (14 नवंबर) को हुई। परिनाम चौकाने वाले आया। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि राजग को इतनी सीटें आएंगी। लेकिन, चमत्कार हो गया। भाजपा को 89 सीटें और जदयू को 85 सीटों पर जीत मिली। राजद को 25 और कांग्रेस को छह सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। चुनावी पंडितों और सियासी रणनीतिकारों के तमाम अनुमानों और कयासों को झुठलाते हुए राजग को  प्रचंड जनादेश मिला।बिहार के ऐतिहासिक जनादेश से राजग की आंधी में राजद-कांग्रेस की अगुआई वाला महागठबंधन उड़ गया। तीसरा विकल्प जनसुराज ध्वस्त हो गया।  जीत की खुशी में झुमतीं भाजपा की महिलाएं। 2010 में जदयू सबसे बड़ी पार्टी थी। इस बार 89 सीटें...

झारखंड के पारसनाथ स्टेशन पर कुड़मी समाज के लोगों ने आंदोनल, ट्रेनों का परिचालन रहा ठप

Image
कुड़मी को अनुसूचित जनजाति और कुड़माली भाषा को आठवीं सूची में शामिल करने की समाज के लोग कर रहे थे मांग  दर्जनों ट्रेनों को बदले रूट गया-किऊल-आसनसोल के रास्ते कराया गया परिचालन Jagran Prabhat : गया-धनबाद रेल सेक्शन के पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर कुड़मी समाज के लोगों ने रेल टेका डहर छेका कार्यक्रम के तहत आंदोलन कर शनिवार को ट्रेनों को रोक दिया है। समाज से जुड़े लोग कुड़मी को अनुसूचित जनजाति और कुड़माली भाषा को आठवीं सूची में शामिल करने की मांग करते हुए पारंपरिक हथियार तीर धनुष और वेशभूषा व ढोल मांदर के साथ रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। आदिवासी कुड़मी समाज मंच के आह्वान पर सुबह से ही राज्य के कई जिलों में कुड़मी समाज के लोग रेलवे ट्रैक पर उतर आए और रेल परिचालन को पूरी तरह ठप कर दिया। झारखंड के कुड़मी समाज के लोगों द्वारा किए गए रेल चक्का जाम आंदोलन से रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित रहा। इसका रेल परिचालन पर व्यापक असर पड़ा। बड़ी संख्या में समाज के महिलाओं और पुरुषों के रेलवे ट्रैक पर बैठे रहने और लेट जाने के कारण गया-धनबाद सेक्शन पर ट्रेनों की आवाजाही बंद रही।  इस आंदोलन से बिहार के गया जी सह...